Headlines

जगराओं के मेन बाजार में बुजुर्ग महिला से बैग छीना:बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम दिया वारदात को अंजाम, बाजार में दहशत




लुधियाना के जगराओं के मेन बाजार में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से बैग छीन लिया गया। बाइक सवार दो बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। महिला के बैग में नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे। यह घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार दो युवक बाजार में आते हैं। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला पैदल जा रही थी। जैसे ही बाइक सवार महिला के पास पहुंचे, पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से बैग छीन लिया। घटना के बाद महिला ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों बाइक सवार तेजी से मौके से भाग गए। व्यापारियों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल दिनदहाड़े और शहर के व्यस्त मेन बाजार में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर भीड़भाड़ वाले इलाके में भी लुटेरे खुलेआम ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, तो यह चिंता की बात है। लोगों ने पुलिस से बाजारों में गश्त बढ़ाने और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने पास लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *