भंडारीदह | चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह स्थित लुपसाडीह गांव में बुधवार देर रात मवेशी चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 4-5 की संख्या में आए बेखौफ बदमाशों ने गांव के चबूतरा शेड से करीब 5 से 8 मवेशियों को जबरन छोटे कंटेनर में लादा और फरार हो गए। चोरी गए मवेशियों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। घटना रात करीब 1 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे एक छोटा कंटेनर खड़ा था। मवेशियों के भागने की आवाज सुनकर जब एक ग्रामीण ने खिड़की से झांका, तो देखा कि बदमाश बैलों को जबरन गाड़ी में चढ़ा रहे थे। खौफ के कारण उसने शोर नहीं मचाया। सुबह जब पशुपालक वहां पहुंचे, तब मवेशियों गायब होने की जानकारी मिली।
Source link
भंडारीदह स्थित लुपसाडीह गांव से 8 मवेशियों की चोरी
