Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में आज से बारिश की संभावना:15 जिलों के लिए यलो अलर्ट, मानसून की विदाई जारी; बिजली की मांग कम हुई




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज (26 सितंबर) और कल (27 सितंबर) को बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को बठिंडा 37 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। आज राज्य के 15 जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तरनतारन में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ से गुजर रही मानसून की विदाई रेखा पंजाब और चंडीगढ़ से मानसून की विदाई का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। यानी मानसून धीरे-धीरे पीछे हट रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसका असर आने वाले दिनों में मौसम पर पड़ सकता है। मौसम बदलने से बिजली की मांग में कमी मौसम में बदलाव के बीच पंजाब में बिजली की मांग में कमी आई है। शनिवार सुबह बिजली की मांग 12,989 मेगावाट रही। राज्य ने 9,876 मेगावाट बिजली ली, जबकि शेड्यूल 9,847 मेगावाट था। यानी शेड्यूल से 29 मेगावाट ज्यादा बिजली ली गई। पंजाब में बिजली का उत्पादन 3,112 मेगावाट रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *