![]()
दतिया के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने देलुआ गांव में घर पर अवैध रूप से देशी आतिशबाजी बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपए है। घर पर बना रहा था देशी आतिशबाजी टीआई गौरव शर्मा के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि देलुआ निवासी मुबारक खान अपने घर पर अवैध रूप से देशी आतिशबाजी तैयार कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी। यहां मुबारक खान आतिशबाजी बनाते हुए मिला। पुलिस ने मौके की तलाशी ली तो आतिशबाजी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और विस्फोटक पदार्थ मिले। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 50 हजार रुपए की सामग्री बरामद पुलिस के अनुसार मौके से दो बोरी काशीराम पटाखे, चार बोरी बारूद में लिपटी हुई बत्तियां और तीन से चार बोरी तैयार देशी बम/पटाखे बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
देलुआ गांव में घर पर बनाई जा रही थी अवैध-आतिशबाजी:दतिया पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, 50 हजार का सामान बरामद
