![]()
आम आदमी पार्टी (AAP) के मजीठा से वरिष्ठ नेता जगविंदर पाल सिंह उर्फ जग्गा मजीठिया के युवा बेटे आकाशदीप सिंह मजीठिया का शनिवार को दुखद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आकाशदीप सिंह की स्थिति काफी समय से चिंताजनक बनी हुई थी। शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। युवा बेटे के असमय निधन से जग्गा मजीठिया और उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद समाचार के मिलते ही मजीठा क्षेत्र और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। AAP नेताओं, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने परिवार से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और संवेदनाएं प्रकट कीं। 30 वर्षों से अधिक लंबा रहा है जग्गा मजीठिया का राजनीतिक सफर जग्गा मजीठिया पंजाब की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं और उनका राजनीतिक जीवन तीन दशकों से भी अधिक लंबा रहा है। उन्होंने वर्ष 1987 में एक निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 1992 में वह पहली बार नगर पार्षद चुने गए। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूथ कांग्रेस में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और अमृतसर ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मजीठा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, अक्टूबर 2023 में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का हाथ थाम लिया था।
Source link
अमृतसर में AAP नेता जग्गा मजीठिया के बेटे का निधन:लुधियाना के DMC अस्पताल में लीवर की बीमारी से जूझते हुए ली अंतिम सांस
