Headlines

बारिश-आंधी से दो हादसे, किसान-महिला की मौत:दीवार-छप्पर गिरने से किसान मलबे में दबे, पेड़ गिरने से महिला की जान गई




सीतापुर में शनिवार शाम 5 बजे तक तेज बारिश और हवाओं के बीच अलग-अलग हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। महोली क्षेत्र में कच्ची दीवार और छप्पर गिरने से 66 साल के किसान कैलाश कनौजिया मलबे में दब गए। वहीं रामपुर मथुरा क्षेत्र में तेज हवा के बीच विशाल पीपल का पेड़ गिरने से छप्पर के नीचे बैठी करीब 50 वर्षीय उषा देवी की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छप्पर के नीचे खाना खाने बैठे थे किसान महोली विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसारा के मजरा मल्लपुर बेहटा निवासी कैलाश कनौजिया (66) शनिवार शाम करीब 5 बजे खाना खाने के लिए घर के पीछे बने छप्पर के नीचे गए थे। बताया गया कि उनके पास करीब एक बीघा जमीन थी। कैलाश थाली लेकर छप्पर के नीचे पड़ी चारपाई पर बैठे ही थे कि बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक छप्पर समेत उनके ऊपर गिर गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला हादसे के समय कैलाश की पत्नी रामगुनी पानी लेने गई थीं। दीवार गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर कैलाश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल-कानूनगो ने मौके पर की जांच लेखपाल और कानूनगो ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट एसडीएम को भेजी। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। तेज हवा में गिरा विशाल पीपल का पेड़ वहीं, थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के गौरा माजरा काशीराम पुरवा में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे तेज हवा के बीच विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से छप्पर के नीचे बैठी उषा देवी (50) पत्नी करवारी दब गईं। टहनियां हटाकर महिला को बाहर निकाला पेड़ गिरने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने टहनियां हटाकर उषा देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *