![]()
तरनतारन में पंजाब पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की पत्नी का रेप कर दिया गया। इसका आरोप दूधवाले पर लगा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब वह अकेली थी, तब दूधवाला उसके घर में घुसा और पिस्टल की नोक पर रेप किया। दूधवाले ने रेप का वीडियो भी शूट कर लिया। रेप के बाद आरोपी दूधवाला उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण भी निकाल ले गया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने अपने ASI पति को पूरी कहानी बताई। ASI पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी दूधवाले की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के पति ने पुलिस को यह शिकायत दी SI बोलीं- आरोपी की तलाश जारी इस मामले में सब-इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर की ओर से की गई शुरुआती जांच के बाद आरोपी के खिलाफ तरनतारन सिटी थाने में केस कर दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी निर्मलजीत सिंह निम्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि का है। उस पर पहले से ही चोरी के मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापे मार रही हैं। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
Source link
पंजाब पुलिस के ASI की पत्नी का रेप:दूधवाले ने गनपॉइंट पर बंधक बनाई, अश्लील वीडियो भी शूट किया, सोने-चांदी के जेवर लूटकर भागा
