![]()
जींद में शुक्रवार को 108 महिलाओं ने क्लश यात्रा निकाली। यात्रा राज नगर से शुरू होकर ओपोलो रोड होते हुए शहर से गुजरी और वापस कथा स्थल पर पहुंची। शनिवार को हनुमान मंदिर में शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले यह यात्रा निकाली गई। यह कथा 3 अक्टूबर तक चलेगी। भक्तिभाव के साथ निकाली गई कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजन-संकीर्तन करने के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। 27 से 3 अक्टूबर तक चलेगी कथा राज नगर के हनुमान मंदिर में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर ढाई बजे से कथा व्यास शास्त्री सोम शर्मा द्वारा कथा का वाचन करेंगे। जिसके लिए पिछले कई दिन से तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को कथा से पूर्व शहर में कलश यात्रा निकाली गई। सेवा और संस्कारों को देंगे संदेश आयोजकों ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों में धार्मिक भावना जागृत करना है। कथा के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ-साथ भक्ति, प्रेम, सेवा और संस्कारों का संदेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा आयोजन स्थल हनुमान मंदिर से शुरू हुई। ओपोलो रोड होते हुए वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
Source link
जींद में 108 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:राज नगर से शुरू होकर शहर से गुजरी; 27 से 3 अक्टूबर तक चलेगी श्रीमद्भागवत कथा
