Headlines

जगराओं में एसडीएम दफ्तर के पास कई दुकानों में चोरी:चोर इनवर्टर, बैटरी, प्रिंटर, कैमरा और नकदी ले गए; पुलिस दावों पर सवाल




शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लुधियाना देहात पुलिस के बड़े-बड़े दावों के बीच शनिवार देर रात चोरों ने एसडीएम कार्यालय के साथ लगती पुरानी कचहरी में धावा बोलकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में कई दुकानों के ताले तोड़कर इनवर्टर, बैटरियां, प्रिंटर, कैमरा, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा एक दुकान के बाहर बने जनरेटर बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा स्टेबलाइजर भी चोर ले गए। 24 घंटे लगने वाले नाके से कुछ दूर पर चोरी एसडीएम कार्यालय से सटे परिसर में एक ही रात में कई दुकानों के ताले टूटने की घटना ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। पुरानी कचहरी से कुछ ही दूरी पर बस स्टैंड चौक है, जहां पुलिस की ओर से 24 घंटे नाका लगाए जाने का दावा किया जाता है।लोगों का कहना है कि जब प्रशासनिक कार्यालय के बिल्कुल नजदीक स्थित पुरानी कचहरी परिसर में चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम दे सकते हैं, तो शहर के अन्य इलाकों में रात की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। शटर टूटा देख पुलिस को दू सूचना वारदात का खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब पान का खोखा चलाने वाला दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा। पुरानी कचहरी परिसर में दुकानों के शटर खुले देखकर उसने तुरंत अन्य दुकानदारों को फोन कर सूचना दी। देखते ही देखते दुकान मालिक मौके पर पहुंच गए। दुकानों के टूटे ताले और अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। किस दुकान से क्या-क्या ले गए चोर न्यू कत्याल फोटो स्टेट के मालिक सुखदेव कुमार ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान का ताला नहीं तोड़ा, बल्कि बाहर बने जनरेटर बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। बरसाल आस्टाम दुकान के मालिक बलदेव बरसाल के अनुसार, चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर से इनवर्टर, बैटरी और करीब 11,500 रुपये की नकदी ले गए। अरोड़ा फोटो स्टेट के मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से प्रिंटर, इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए। वहीं हांस फोटो स्टेट के मालिक बूटा सिंह के अनुसार, उनकी दुकान से प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी और कैमरा चोरी हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *