![]()
हिसार जिले के अग्रोहा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी की पहचान मंजू पत्नी अंकुश निवासी मीरपुर के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना अग्रोहा पुलिस के अनुसार भुना निवासी अजय, जो फिलहाल गणेश मार्केट अग्रोहा में रह रहा है, ने 6 सितंबर को शिकायत दी थी कि उसके घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रविंद्र ने की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की CCTV फुटेज खंगालने के साथ उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला मंजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई। पति के साथ मिलकर चोरी करने की बात बताई पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी। पुलिस अब इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंच रही पुलिस एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद कोई आरोपी कानून की नजर से बच नहीं सकता। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस जांच के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि घर, दुकान और वाहनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
Source link
अग्रोहा में बाइक चोरी मामले में महिला गिरफ्तार:पुलिस ने बाइक भी बरामद की, पति के साथ मिलकर वारदात का आरोप
