Headlines

सोनीपत में अवैध हथियार मामले में 6वां आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली से पकड़ कर लाई पुलिस; कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया




सोनीपत पुलिस ने अवैध हथियारों से जुड़े एक पुराने मामले में छठे आरोपी अमित उर्फ लाला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कॉलोनी, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि अवैध हथियारों के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि 12 जून 2026 को ASI कृष्ण अपनी टीम के साथ बड़वासनी बाईपास पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि भठगांव निवासी वेदप्रकाश के पास अवैध हथियार हैं। पुलिस ने रत्नगढ़ मोड़ से वेदप्रकाश को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल (5 कारतूसों सहित) और 57 जिंदा कारतूस मिले थे। लाइसेंस न होने पर वेदप्रकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में ASI विजेश्वर की टीम पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *