Headlines

लुधियाना में पत्नी से विवाद में खुद को आग लगाई:अलग अलग रहे थे दंपति, लपट देख लोगों ने बचाकर पहुंचाया अस्पताल, 60% झुलसा




लुधियाना में घरेलू और पत्नी के साथ विवाद में एक व्यक्ति ने खौ‌फनाक कदम उठाया है। उसने अचानक गुस्से में खुद को आग लगा ली जिससे वह करीब 60 फीसदी झुलस गया। लोगों ने किसी तरह से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया है। घटना शहर के कोट मंगल इलाके की है। यहां के सुखजिंदर सिंह का पत्नी का आए दिन विवाद चल रहा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुखविंदर का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। अनबन इतनी बढ़ गई थी कि दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इली कलह के चलते रविवार को उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गया। इस दर्दनाक घटना में वह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया है। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग बुझाई और उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर, राजिंदरा अस्पताल रेफर सिविल अस्पताल के ईएमओ (EMO) डॉक्टर ने बताया कि सुखविंदर लगभग 60 फीसदी झुलस चुका है। उसकी प्राथमिक देखभाल और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि अभी तक पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। परिवारिक तनाव और मानसिक परेशानी के चलते सुखविंदर ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुखविंदर के परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *