Headlines

Ludhiana Dhirendra Shastri Hanuman Katha


श्री हनुमान जी कथा सुनाते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज अपराध बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है संस्कार घट रहे और पंजाब वालों एक बात तुम याद रखना जहां बरसात नहीं होती, वहां की फसलें खराब हो जाती और जहां संस्कार नहीं होते वहां की न

.

उन्होंने कहा कि

QuoteImage

जितने मां-बाप हमारी कथा सुनने आए तुम अपने बच्चों को कार, व्यापार देकर मरो या ना मरो, अपने बच्चों को संस्कार देकर के जरूर मरना। आज पूरे पंजाब में गलीगली कोनेकोने में विदेशी ताकतें लोगों को बरगलाकर हली उल्लाह वालों के चक्कर में पड़ा रही हैं।

QuoteImage

उन्होंने कहा कि हम पंजाब को देख कर बड़े दुखी होते हैं। हम चाहते हैं पंजाब में दो चीजें बंद हो। पहला तो नशा बंद हो। दूसरा हमारे सिख भाई जो पगड़ी धारी हैं, गुरु ग्रंथ साहब को मानते हैं वो हली उल्लाह वालों के चक्कर में पड़ के धर्मांतरण ना करें। क्योंकि गुरुओं की वाणी ही तुम्हारे लिए दरबार है। तुम्हें कहां जाने की जरूरत है? तुम्हारे साथ गुरु वाणी है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बड़ी बातें..

  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पंजाब वालों हमारी बात तुम्हें बुरी लग सकती पर एक बात तुम याद रखना हमें जो कहने जैसी बातें हैं वो कहेंगे, जाम क्यों पीते हो, जाम शाम को पियोगे सुबह उतर जाएगी। अरे बंदे प्रभु का नाम पीकर तो देख जिंदगी भर के लिए चढ़ जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं तुम भारत का भविष्य हो, मेरे बेटियों और पढ़ने वाले भाइयों जितने भी विद्यार्थी जीवन जी रहे अथवा सफलता पाने के लिए रास्ते पर चल रहे तुम्हारी मां और तुम्हारा पिता इसलिए रात भर जाग कर ओवरटाइम काम करता, ताकि तुम पढ़ सको, अच्छी सफलता पा सको, अच्छे कॉलेज में तुम्हारा नाम हो सके। लेकिन तुम फ्रेंड सर्कल के नाम पर, सोशल मीडिया के नाम पर गलत संगत में पड़कर उन मां-बाप की मेहनत पर पानी फेर देते।
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि विचार करो जब तुम्हारी करतूतों के बारे में, तुम्हारी हरकतों के बारे में मां-बाप को पता लगेगा। क्या बीतेगी उन पर वो मां जिसने तुम्हें पाला, खुद भूखी रही, तुम्हें खिलाया। खुद गीले में सोई तुम्हें सूखे में सुलाया। प्रत्येक युवा से हमारी प्रार्थना है, मैंने माना कि मोहब्बत बुरी नहीं है पर मां-बाप से ज्यादा जरूरी नहीं है।
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि तुम्हारे कारण तुम्हारी मां छोड़कर चली जाए दुनिया को। तुम्हारा पिता तुम्हारी बातों के कारण तुम्हारी करतूतों के कारण बीमार पड़ जाए तो पूरी जिंदगी माफ ना कर पाओगे खुद को। और याद रखना मंदिरों में भगवान को पूजने से परमात्मा मिले या ना मिले यह तो बाद की बात है। पर यदि तुम अपने घर के मां-बाप को पूछ लोगे उनकी बात मान लोगे तो जरूर तुम्हें परमात्मा मिल जाएगा।
कथा सुनने के लिए लुधियना पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी।

कथा सुनने के लिए लुधियना पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी।

30 सितंबर तक चलेगी कथा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को लुधियाना पहुंचे। वह चंडीगढ़ रोड स्थित ग्लाडा मैदान में श्री हनुमान जी की कथा कर रहे हैं। रविवार को कथा का दूसरा दिन था, जिसमें हरियाणा के CM नायब सैनी भी शामिल हुए और कथा सुनी।

कथा सुनने के लिए इतनी संख्या में लोग पहुंचे कि पंडाल में बैठने तक की जगह नहीं मिली। मंगलम वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से शनिवार से 30 सितंबर तक 5 दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन कराया जा रहा है।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर दिल्ली में पायलट मंथन:4-4 के ग्रुप में जिला अध्यक्षों से ग्राउंड रिपोर्ट ले रहे; कहा- अनुशासन तोड़ा तो कार्रवाई होगी

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने के लिए पार्टी हाईकमान ने अब संगठन के जिला स्तर तक सीधे निगरानी शुरू कर दी है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव सचिन पायलट जिला कांग्रेस प्रधानों के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *