![]()
लुधियाना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमान कथा जारी है। रविवार को धीरेंद्र शास्त्री ने VIP एंट्री पर कहा, “भगवान की कथा में भक्त और प्रभु के बीच कोई पास नहीं होना चाहिए।” उन्होंने साफ किया कि पंडाल में कोई VIP पास मान्य नहीं होगा। जो जल्दी आएगा, वह व्यासपीठ के पास बैठेगा। इस फैसले का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कथा तीन दिन और चलेगी, जिसमें दिव्य दरबार भी लगेगा। दूसरे दिन पंडाल के अंदर-बाहर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। पंजाब समेत अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।कथा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के एडीजीपी डॉ. शरद चौहान भी पहुंचे। उन्होंने कथा सुनी। सड़कों पर लोगों ने किया स्वागत सुबह धीरेंद्र शास्त्री निवास से कथा स्थल निकले तो सड़कों पर हजारों लोग स्वागत में खड़े थे। ‘जय श्री राम’ और ‘जय बागेश्वर बालाजी’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। कथास्थल की अन्य तस्वीरें…
Source link
बागेश्वर बाबा बोले- कथा पंडाल में VIP एंट्री मान्य नहीं:भक्त और प्रभु के बीच कोई पास नहीं; हरियाणा के मुख्यमंत्री भी पहुंचे
