![]()
उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने का विरोध सोमवार सुबह उग्र हो गया। मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने पथराव किया। टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जुट गए। कुछ लोगों ने मस्जिद परिसर में जाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद कुछ युवक पथराव करते रहे। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। शाही मस्जिद को ग्रीन नेट से ढंक दिया गया है। मामले में सोमवार को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई है। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए… प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने के विरोध में पथराव:पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, महिला थाना प्रभारी घायल; सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ी की जा रही
