Headlines

कार पर लगी मेयर प्लेट से नहीं,लोग व्यवहार से पहचानें:समाजसेवी बिरला बोले- पार्षद वार्डों में काम करें, ऐसा न हो कि लोग दरवाजे बंद कर दें




कोटा नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बन चुका है। मेयर-डिप्टी मेयर भी पदभार ग्रहण कर चुके हैं। नागरिक सहकारी बैंक ने नव-निर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया। समारोह में समाजसेवी और उपभोक्ता होलसेल भंडार के चेयरमैन हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पद जनता की सेवा के लिए है, न कि गाड़ियों पर पद की पट्‌टी का प्रदर्शन करने या लोगों से दूरी बनाने के लिए। पार्षद अपने वार्ड में काम ईमानदारी से करें। जनता को कोई शिकायत नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने मेयर अनुसुईया गोस्वामी को भी कहा कि अपने काम से, अपने व्यवहार से लोगों में पहचान बनाओ। लोग कार पर लगी मेयर की पट्‌टी से नहीं व्यवहार से पहचानें। बता दें कि हरिकृष्ण बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भाई है और बीजेपी कोटा में चुनावी रणनीतिकार के लिए माने जाते है। पार्षद के दरवाजे लोगों के लिए बंद न हो समाजसेवी हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि अगर वार्ड में घूमने के लिए गाड़ियों की जरूरत है तो लोन लेकर कार ले लो, लेकिन अपने वार्ड में जाओ और काम करवाओ। ईमानदारी से काम करो। न तो पार्षद के दरवाजे लोगों के लिए बंद हो और न वार्ड की जनता के घरों के दरवाजे पार्षद के लिए बंद हो। ऐसा न हो कि पार्षद वार्ड में जा रहा है और जनता नाराजगी में घर के दरवाजे बंद कर ले।
इस दौरान गाड़ी पर मेयर की प्लेट न हो, तब भी लोग पहचाने उन्होंने मेयर अनुसुईया गोस्वामी को भी कहा कि अपने काम से, अपने व्यवहार से लोगों में पहचान बनाओ। अपनी गाड़ी पर महापौर की प्लेट लगाने की जरूरत नहीं है। ये करके दिखाना है कि महापौर की प्लेट गाड़ी पर न भी हो, तब भी गाड़ी देखकर लोग पहचाने कि ये मेयर की गाड़ी है। ऐसा काम और ऐसा व्यवहार जनता के साथ रखना है। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी हारे हैं, उनको भी उतनी ही तवज्जो मिले, जितनी पार्षदों को मिले। उनके काम नहीं अटकने चाहिए। कोटा को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए बजट हो कोटा को सफाई के मामले में नंबर वन बनाना है इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है सिर्फ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद, मेयर मिलकर शहर को सफाई, विकसित बनाने के लिए के काम करें ताकि अगर कोई बाहर का व्यक्ति कोटा में आए तो वह कोटा ही रहना चाहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *