![]()
धार जिले में बारिश एकदम रुक गई है। रोज आसमान में गहरे बादल छाते हैं, लेकिन पानी नहीं बरस रहा। इस साल पिछले साल के मुकाबले करीब आधी बारिश हुई है। सोयाबीन की फसल तैयार है, पर किसानों के सामने रबी की फसल के लिए पानी की चुनौती है। जिले के कई जलस्रोतों में पानी का स्तर घट गया है। कुएं और तालाबों में पर्याप्त पानी नहीं है। पिछले साल से 24.37 इंच कम वर्षा
आंकड़ों के अनुसार, 28 सितंबर 2025 तक धार शहर में 50.22 इंच बारिश हुई थी। वहीं, 28 सितंबर 2026 तक सिर्फ 25.85 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल से 24.37 इंच कम है। किसान रोज आसमान की ओर देखते हैं, पर बारिश नहीं हो रही। उनका कहना है कि पानी नहीं बरसा तो रबी की फसल को नुकसान होगा। इसलिए किसान जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
Source link
धार में पिछले साल से 24.37 इंच कम बारिश:रबी फसल पर संकट, अब तक सिर्फ 25.85 इंच पानी बरसा, घटा जलस्तर
