Headlines

रीवा में सड़क हादसे के बाद दो पक्ष भिड़े:थार-बोलेरो में तोड़फोड़; हथियार लेकर पहुंचने की बात, देर रात होटल के पास हंगामा




रीवा में रविवार देर रात सड़क हादसे के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थार और बोलेरो वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर पहुंचे थे। घटना रात करीब 2 बजे लैंडमार्क होटल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार वाहनों की पहले आपस में भिड़ंत हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विवाद अमन चतुर्वेदी, एलेक्स गैंग निवासी कैलाशपुरी और आशीष पटेल, अभी पटेल, अमन रॉक और प्रखर हंटर गैंग निवासी इटौरा के बीच होना बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों वाहन थाने में खड़े कराए
समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। दोनों गाड़ियों को थाने लाकर खड़ा कराया गया है। सड़क दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *