Headlines

LPU विवाद पर AAP का बड़ा बयान:पंजाब पुलिस ने बेहद पेशेवर तरीके से संभाले हालात, विपक्ष कर रहा गिद्ध वाली राजनीति




लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और चित्तकारा यूनिवर्सिटी के हालिया घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि पंजाब पुलिस ने इस बेहद संवेदनशील मामले में अत्यधिक संयम और पेशेवर रवैया अपनाया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीतिक रोटियां सेकने से बाज नहीं आ रहे और गिद्धों की तरह लाशों का इंतजार कर रहे हैं। स्टूडेंट्स हमारे अपने बच्चे हैं, पुलिस ने दिखाया संयम बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब एक प्रमुख एजुकेशन हब बन चुका है, जहां देश-विदेश से छात्र पढ़ाई करने आते हैं। जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों से आने वाली छात्राओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब हालात बिगड़े और हाईवे पर जाम लगा, तब भी पंजाब पुलिस ने पूरी परिपक्वता दिखाई। छात्रों पर किसी तरह का लाठीचार्ज या पेलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि उनके साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया गया। सीएम मान की सीधी नजर, एसआईटी करेगी दूध का दूध, पानी का पानी घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद डीजीपी गौरव यादव को एलपीयू भेजकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए थे। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने लगातार छात्र नेताओं से बातचीत कर माहौल को शांत किया। सरकार ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। पन्नू ने कहा कि हमें एसआईटी को अपनी जांच पूरी करने देनी चाहिए। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें जनता के सामने रखा जाएगा। तोड़फोड़ और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी। विपक्ष पर किया तीखा हमला विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए आप नेता ने कहा कि कुछ नेताओं को इस बात से निराशा हुई है कि स्थिति शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रण में आ गई। वे हमेशा ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने की फिराक में रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं का माहौल खराब करने वाले किसी भी शरारती तत्व को कामयाब नहीं होने देगी। सरकार छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *