युवक ने शादी के 7 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली। – फाइल फोटो
लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप के तौर पर हुई है। वह डेहलों थाना इलाके का रहने वाला था।
.
मनदीप के परिजन ने बताया कि उसकी करीब 7 महीने पहले शादी हुई थी। करीब 10 दिनों से उसकी पत्नी मायके में थी। मनदीप उसे लेने मायके गया था, जहां पत्नी ने बताया कि उसकी सास ने उसे वापस आने से मना किया है। इस बात से मनदीप मानसिक रूप से परेशान हो गया।
परिजन के मुताबिक, इसके बाद मनदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर निगलने से पहले मनदीप ने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने मामले की जांच की मांग की है।

मरने से पहले युवक ने यह वीडियो शूट करवाया, जिसमें उसने अपनी परेशानी बताई।
3 पॉइंट्स में पढ़ें, मरने से पहले युवक ने क्या कहा
- पत्नी को लेने उसके मायके गया: मनदीप ने वीडियो में कहा कि वह अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था, लेकिन उसकी सास ने उसे भेजने से साफ इनकार कर दिया। उसकी पत्नी उसके साथ आने के लिए तैयार थी। उसकी सास ने कहा कि अगर वह उसकी नौकर बनकर जाना चाहती है तो जाए, लेकिन इसके बाद वापस मायके न आए।
- पत्नी को साथ भेजने की मिन्नतें कर रहा था: मनदीप के मुताबिक, वह सुबह से अपनी सास से पत्नी को साथ भेजने की मिन्नतें कर रहा था। उसकी पत्नी ने उससे अपनी मां से माफी मांगने के लिए कहा। मनदीप ने कहा कि उसे समझ नहीं आया कि वह किस बात की माफी मांगे, क्योंकि पहले भी उससे दो बार माफी मंगवाई जा चुकी है।
- बार-बार माफी मांगने के लिए कहा जाता: उसने आरोप लगाया कि उसकी गलती न होने के बावजूद उससे बार-बार माफी मांगने के लिए कहा जाता है। उसकी पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार थी, लेकिन उसकी सास उसे उसके साथ भेजने के लिए तैयार नहीं थी।

युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके परिजन।
पुलिस बोली- आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह और वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
बठिंडा में युवक के सुसाइड से पहले का VIDEO:बोला- पत्नी और पुलिसवाले ने मेरी जिंदगी खराब कर दी; डेढ़ साल पहले शादी हुई थी

बठिंडा में एक युवक ने शादी के डेढ़ साल बाद ही सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो शूट किया, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने ही उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इसमें एक पुलिसवाले का भी हाथ है। पढ़ें पूरी खबर…
