Headlines

मोहाली की युवती ने टेलर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए:मंडी में FIR, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर लिव-इन रिलेशन, बाद में शादी से मुकरा युवक




मोहाली की एक युवती ने मंडी में टेलर का काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर कई महीने तक लिव-इन रिलेशन में रहने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए है। युवती के अनुसार अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। इसके बाद युवती सोमवार शाम के वक्त एसपी कार्यालय मंडी पहुंची। युवती के अनुसार, इसी साल जनवरी में उसकी समीर से पहचान इंस्टाग्राम पर चैटिंग के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद अप्रैल से दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान दोनों मंडी और मोहाली में कई बार मिले। युवती का कहना है कि युवक लगातार उससे शादी करने का भरोसा देता रहा। युवती के मुताबिक 13 अगस्त को वह मंडी पहुंची, जहां युवक और उसके परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह सिटी चौकी मंडी पहुंची और शिकायत दी। युवती का आरोप है कि वहां उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने मुजफ्फरनगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। जीरो एफआईआर के बाद मामला मंडी पुलिस के पास पहुंचा। समझौते के बाद मोहाली ले गया, फिर गायब होने का आरोप युवती के अनुसार, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बाद युवक उसे दो दिन बाद मोहाली लेकर गया। युवती का आरोप है कि मोहाली पहुंचने के बाद युवक उसे वहां छोड़कर गायब हो गया। युवती ने युवक पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने और अब शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। आईफोन, गहने और नकदी रखने का आरोप युवती का यह भी आरोप है कि उसका आईफोन, गहने और करीब एक लाख रुपए युवक के पास हैं। मैसेज करने के बावजूद सामान वापस नहीं करने की बात कही गई है। उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। युवती का आरोप है कि शिकायत के बाद उसका मेडिकल करवाने में भी देरी हुई। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी बनाई एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पुलिस के संज्ञान में है। सदर थाना पुलिस की टीम आरोपी युवक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मामले में सामने आए तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *