![]()
श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल जिला की बैठक पुतली घर रघुनाथ मंदिर में हुई। जिसमें श्री रामतीर्थ में लगने वाले मेले के उपलक्ष्य में विचार विमर्श किया। जिला प्रधान नरेश चड्ढा की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान मुकेश नंदा और कार्यवाहक प्रधान पवन कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री रामतीर्थ मेले में श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल की तरफ से रामतीर्थ स्थित श्री हनुमान मंदिर में करीब 10 दिनों तक भंडारा लगाया जाता है। मेले में आने वाली संगत की सुविधा के लिए जल, चाय और लंगर की व्यवस्था की जाती है। इस मीटिंग में प्रधान मुकेश नंदा, पवन कुमार, जनक राज बावा, राजकुमार छाबड़ा, साजन कुमार, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
Source link
रामतीर्थ मेले के उपलक्ष्य में महावीर दल की बैठक
