Headlines

टाटा मोटर्स में 14.03 प्रतिशत बोनस:151 नई बहाली और 148 ट्रेनी होंगे स्थाई




टाटा मोटर्स के डीमर्जर के बाद जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को प्रबंधन व यूनियन के बीच 14.03% बोनस पर सहमति बनी है। इसका सीधा लाभ प्लांट के 8 हजार कर्मियों को मिलेगा। अधिकतम ₹87,543 और औसतन ₹53,787 मिलेंगे। राशि 1 अक्टूबर को वेतन के साथ खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। समझौते पर प्लांट हेड अनुराग छारिया, यूनियन अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने हस्ताक्षर किए। 151 नई नियुक्तियां, 148 ट्रेनी होंगे स्थाई : यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में छंटनी के दौर के बीच नए रोजगार पर बड़ा फैसला हुआ है। प्लांट में 151 फुल टर्म अप्रेंटिस (एफटीए) की नई बहाली होगी, जिसकी प्रक्रिया दुर्गा पूजा के बाद पूरी की जाएगी। इसके अलावा स्किल ट्रेनिंग पूरी कर चुके 148 युवाओं को 2 साल का डिप्लोमा कराया जाएगा, जिसके बाद वे स्थाई होंगे। क्वार्टर आवंटन भी शुरू होगा : ‘प्रगति’ योजना के तहत अरका जैन से डिप्लोमा करने वाले 40 कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ 2 इंक्रीमेंट मिलेंगे। करीब 200 कर्मचारियों को एन्युएशन के तहत ₹15,791 दिए जाएंगे। वहीं जेओ और ई ग्रेड कर्मियों के लिए लंबे समय से लंबित क्वार्टर आवंटन भी दोबारा शुरू होगा। अधिकतम बोनस पिछले साल से ₹12,320 अधिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों को 12.3% बोनस मिला था (अधिकतम ₹75,223 और औसत ₹50,160)। इस बार 1.73% की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम बोनस में ₹12,320 और औसत में ₹3,627 का इजाफा हुआ है।
ऑटो सेक्टर में मंदी के बीच बोनस में बढ़ोतरी और 151 नई बहाली का फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
-आरके सिंह, महामंत्री, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन
यूनियन ने नई नियुक्तियों और कर्मचारियों के हितों पर मजबूती से पक्ष रखा, जिस पर प्रबंधन ने सहमति जताई है।
-शशिभूषण प्रसाद, अध्यक्ष, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *