Headlines

बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई जाए : विजय



जमशेदपुर | शहर में बैंक डकैती, चोरी, छिनतई और गोलीबारी की घटनाओं पर एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संदेश भेजकर कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। मूनका ने कहा- आगामी त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल गश्त और गश्ती बढ़ानी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *