![]()
मोतिहारी में छुट्टी से लौटने के बाद चंपारण रेंज के DIG हर किशोर राय एक्शन में दिखे। बीती रात उन्होंने अचानक नगर थाना का निरीक्षण किया। आधी रात को थाना पहुंचे DIG ने करीब तीन घंटे तक कई रजिस्टर और रिकॉर्ड देखे। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर मिले पांच सिपाहियों और एक मुंशी को निलंबित करने का आदेश दिया गया। वहीं, नगर थानाध्यक्ष का पांच दिन का वेतन रोक दिया गया है। DIG के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पेंडिंग केस का बारीकी से किया जांच उन्होंने पेंडिंग केस और मामलों को निपटाने की स्थिति की बारीकी से जांच की। DIG ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को लंबित मामलों को जल्दी निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि मामलों को निपटाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जांचकर्ताओं को तय समय में मामले निपटाने और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। DIG के साथ एसपी स्वर्ण प्रभात समेत दूसरे पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने थाना के कामकाज की समीक्षा की और पुलिसकर्मियों को अनुशासन से ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
Source link
DIG के अचानक निरीक्षण में 5 सिपाही और मुंशी निलंबित:मोतिहारी नगर थाना में 3 घंटे तक की जांच, थानाध्यक्ष का 5 दिन का वेतन भी रोका
