![]()
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात स्कूटी सवार 2 हमलावरों ने चलती बस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बस के चालक और परिचालक को गोली लगी है। दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मसूरी थाना क्षेत्र में हाईटेक कॉलेज के सामने हुई। बताया गया कि लालकुआ से स्कूटी सवारों ने बस का पीछा किया था। हालांकि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। दिल्ली से बदायूं जा रही थी बस पघटना 28 सितंबर की रात की है। बस संख्या UP15FT0038 दिल्ली के उस्मानपुर से बदायूं के उसैत जा रही थी। बस के ड्राइवर सरफुद्दीन निवासी ग्राम अलापुर, बदायूं ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार 2 युवक लालकुआं से ही बस का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने कई बार बस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद हाईटेक कॉलेज के सामने मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर स्कूटी सवारों ने बस की कंडक्टर साइड से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में बस के कंडक्टर तालिब हुसैन (25) निवासी बदायूं के कंधे के पास गोली लगी, जबकि बस मालिक के दोस्त कमरुद्दीन (42) निवासी बदायूं की गर्दन पर गोली लगने से चोट आई। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। लेनदेन का विवाद सामने आया पुलिस का कहना है कि बस मालिक का रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते बस पर हमला किया गया। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलने पर थाना मसूरी थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Source link
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती बस पर फायरिंग, 2 घायल:स्कूटी सवार 2 युवकों ने लालकुआ से किया पीछा, घायल दिल्ली में भर्ती
