Headlines

ब्यारमा नदी में 12 फीट का मगरमच्छ का मिला शव:दो मगरमच्छों की लड़ाई में मौत की आशंका; वन विभाग ने अंतिम संस्कार किया




दमोह के खर्रा घाट पर ब्यारमा नदी के स्टॉप डैम में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मगरमच्छ का शव बहता दिखाई दिया। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के शव को बाहर निकाला। मगरमच्छ करीब 12 फीट लंबा और नर था। दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने बताया कि मगरमच्छ का शव नदी में बहकर स्टॉप डैम तक पहुंचा है। दो मगरमच्छों की लड़ाई में मौत की आशंका शुरुआती जांच में मौत प्राकृतिक लग रही है। हालांकि रेंजर ने दो मगरमच्छों के बीच आपसी लड़ाई में मौत होने की आशंका भी जताई है। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *