Headlines

पुराना कांगड़ा डाकघर बंद करने पर लोगों का प्रदर्शन:नारेबाजी कर जताया रोष; 26 सितंबर से बंद; बोले-मांगें न मानी तो हाईवे करेंगे जाम




केंद्र सरकार के पुराना कांगड़ा ग्रामीण डाकघर बंद करने के फैसले के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों स्थानीय लोगों ने मुख्य डाकघर कांगड़ा में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों से डाकघर को यथावत रखने या नॉन-डिलीवरी पोस्ट ऑफिस बनाने की मांग की। लोगों ने कहा कि 1960 से चल रहे इस डाकघर के लिए निशुल्क भवन देने के बावजूद इसे बंद करना जनता के साथ अन्याय है। नगर पार्षद अनिल चौधरी की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 6 हजार से ज्यादा खाते होने पर भी इसे बंद किया जा रहा है। डाकघर 26 सितंबर से बंद होने से बुजुर्गों को पेंशन की चिंता सता रही है। सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में डाकघर को नॉन-डिलीवरी कार्यालय में अपग्रेड नहीं किया गया, तो वे मटौर शिमला हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। केंद्र की नीति के तहत शहरी क्षेत्र में एक ही डाकघर होगा कांगड़ा मुख्य डाकघर के डाकपाल सुरेश कुमार ने बताया कि केंद्र की नीति के तहत शहरी क्षेत्र में एक ही डाकघर होगा। उन्होंने पुराना कांगड़ा में नॉन-डिलीवरी पोस्ट ऑफिस खोलने की सिफारिश की है, जहां तीन कर्मचारी काम करेंगे। नई अधिसूचना तक बुजुर्गों की पेंशन सुविधा के लिए एक कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आश्वासन भी दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *