Headlines

बुरहानपुर में बुधवार को 3 फीडरों का होगा मेंटेनेंस:कई इलाकों में अलग-अलग समय पर नहीं रहेगी लाइट




बिजली कंपनी बुधवार को तीन 11 केवी फीडरों का मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते बुरहानपुर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक यंत्री रोहित भारती ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के अनुसार बिजली बंद रहने का समय आगे-पीछे हो सकता है। गड़बड़ महाजन फीडर 11 केवी गड़बड़ महाजन फीडर का मेंटेनेंस सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इस दौरान गुर्जर भवन, संजय नगर पार्ट बी, मोहन नगर, सुंदर नगर, बालाजी नगर, दत्तात्रय नगर और रास्तीपुरा के आसपास बिजली बंद रहेगी। सिंधी बस्ती फीडर 11 केवी सिंधी बस्ती फीडर का मेंटेनेंस सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इससे सरस्वती नगर, लक्ष्मी नगर, सिंधी बस्ती, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर, गीता सांई नगर, अक्षर धाम और ब्रम्हशक्ति नगर प्रभावित रहेंगे। हमीदपुरा फर्स्ट फीडर 11 केवी हमीदपुरा फर्स्ट फीडर का मेंटेनेंस सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। इस दौरान गार्डिया व लखोटिया टेक्सटाइल्स, जमालपुरा, बाजा फैक्ट्री, अंजनी प्रोसेस और सुपर साइजिंग क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *