![]()
हांसी के बास थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पेटवाड़-बास मार्ग पर एक सड़क हादसे में 35 साल के टाटा 407 ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत धानिया के रूप में हुई, जो पेटवाड़ गांव का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। छोटे बेटे की उम्र करीब चार साल है। परिजनों को सुबह करीब 6:30 बजे हादसे की खबर मिली। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा गुरमीत टाटा 407 लेकर बसां से पेटवाड़ जा रहा था। सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टाटा 407 बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। इस हादसे में गुरमीत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नारनौंद के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को हांसी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। गुरमीत की मौत से परिवार के सामने बच्चों की देखभाल का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने हादसे को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
हांसी में 407 पलटने से ड्राइवर की मौत:बाइक सवार को बचाने का प्रयास, बेकाबू हुई गाड़ी, 3 बच्चों का पिता था मृतक
