Headlines

मंडी में ट्रैवलर की चपेट में आने से युवक मरा:नेपाल का रहने वाला, 3 भेड़ों की भी जान गई; औट टनल में हुआ हादसा




मंडी-कुल्लू हाइवे पर औट टनल में मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां एक ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली युवक रविन बटाला की मौत हो गई। इस हादसे में उसके साथ मौजूद चार भेड़ों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भेड़ घायल हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही औट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रविन बटाला को इलाज के लिए नगवाईं के सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे कुल्लू के जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक रविन बटाला नेपाल के रुकुम जिले के विजयेश्वरी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मौके से सबूत जुटा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और पुहाल व भेड़ें ट्रैवलर की चपेट में कैसे आईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *