Headlines

फरीदाबाद में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:कमरे में रखा सामान जला, परिवार था बाहर, शीशा तोड़कर अंदर पहुंची फायर ब्रिगेड




फरीदाबाद में 3 नंबर पुलिस चौकी क्षेत्र के जी ब्लॉक स्थित एक मकान में मंगलवार को एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के लोग भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता के रस्म-पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में एसी चलता हुआ छोड़ा गया था। बताया जा रहा है कि इसी एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद कमरे में आग लग गई। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कमरे का सामान जलकर राख सूचना मिलते ही 3 नंबर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। घर बंद होने के कारण फायर कर्मचारियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दरवाजा खोलकर कमरे में लगी आग को पूरी तरह बुझाया गया। आग केवल पहली मंजिल के एक कमरे तक सीमित रही। आग की वजह से कमरे में रखा बेड, कुर्सी, टेबल, अलमारी, टीवी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों के अनुसार, आग लगने के दौरान घर के अंदर से कुछ फटने जैसी तेज आवाज भी सुनाई दी थी। चौकी प्रभारी बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग बताया गया है कि मकान सौरभ विरमानी के परिवार का है, जो भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के परिवार से जुड़े हैं। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। 3 नंबर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार रस्म-पगड़ी के कार्यक्रम में गया हुआ था। पहली मंजिल के कमरे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आई है। कमरे में रखा अधिकांश सामान जल गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *