Headlines

लुधियाना में एक्टिवा गड्ढे में गिरी, ज्योतिषी की मौत:घर का सामान लेने निकले; भतीजे ने सड़क पर देखा, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम




लुधियाना की खस्ताहाल सड़कें और सिस्टम की लापरवाही ने एक ज्योतिषी की जान ले ली। ताजा मामला 32 सेक्टर मंदिर के पास रोड में सामने आया है। यहां गड्ढे की वजह से हुए हादसे में 57 वर्षीय विनोद जोशी को अपनी जान गंवानी पड़ी। आज सुबह 10:30 बजे 57 वर्षीय विनोद जोशी ताजपुर रोड जेल के पास अपने परिवार के साथ रहते थे। वह पेशे से ज्योतिषी थे। उनका ऑफिस हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर में स्थित था। यहां वह हफ़्ते में3 दिन आता था। मंगलवार सुबह वह रोजमर्रा की तरह घर का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बाजार निकले थे। इसी दौरान उनकी एक्टिवा सड़क पर मौजूद एक गड्ढे का शिकार हो गई और यह भयानक हादसा हो गया। भतीजा सिलेंडर लेने जा रहा था, तब हुआ हादसे का खुलासा हादसे के वक्त वहां से कोई मदद नहीं मिली। कुछ ही देर बाद मृतक विनोद जोशी का भतीजा गौरव उसी रास्ते से गैस सिलेंडर लेने के लिए जा रहा था। तभी उसकी नजर सड़क पर पड़ी जहां उसने अपने चाचा को गंभीर हालत में तड़पते हुए देखा। गौरव तुरंत उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भरा-पूरा परिवार छोड़ गए विनोद विनोद जोशी अपने पीछे एक हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं,घर में अकेले कमाने वाले थे। उनकी पत्नी एक हाउसवाइफ हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। उनका बड़ा बेटा परिवार से अलग रहता है जबकि छोटा बेटा एक फैक्ट्री में काम करता था। इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला सामने आएगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *