Headlines

Bilaspur Basaha Assault Case | Extortion Via PhonePe After Beating


बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा में तालाब के पास मामा-भांजे से मारपीट और जबरन पैसे लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत कई लोगों ने दोनों को घेरकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर डंडे, बेल्ट और

.

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने 5 हजार रुपए कैश लेने के बाद PhonePe से 2 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए। परिजनों ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

रात 11 बजे तालाब के पास हुआ विवाद

पीड़ित गणेश कुमार चंद्राकर कबीरधाम जिले के किशुनगढ़ का रहने वाला है। वह सीपत थाना क्षेत्र के डंगनिया में अपने जीजा के घर आया था। 26 सितंबर की शाम वह अपने भांजे दुखभंजन के साथ बाइक से ग्राम करमा स्थित अपने मामा के घर गया था। खाना खाने के बाद दोनों रात करीब 10:30 बजे डंगनिया लौट रहे थे।

करीब 11 बजे दोनों बसहा गांव में तालाब के पास रुके थे। गणेश के मुताबिक, इसी दौरान शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। दोनों के वहां आने को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शराब के लिए पैसे मांगे।

डंडे, बेल्ट और पाइप से मारपीट

पैसे नहीं होने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। डंडे, बेल्ट और पाइप से मारपीट की। गणेश के पीठ, हाथ, पैर और पेट में चोट आने की बात कही गई है। वहीं उसके भांजे के सिर, पीठ, गर्दन, छाती, गाल, कान, जांघ और पैर में चोटें आई हैं।

5 हजार कैश लिए, PhonePe से 2 हजार ट्रांसफर कराने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, मारपीट के बाद आरोपियों ने दोनों से पैसे भी लिए। आरोप है कि जेब में रखे 5 हजार रुपए कैश ले लिए गए। इसके बाद 2 हजार रुपए PhonePe के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए। परिजनों के मुताबिक ऑनलाइन रकम राहुल कुमार मरावी के नाम से संचालित खाते में ट्रांसफर हुई।

सीपत थाने में दर्ज हुआ केस

घटना के बाद गणेश किसी तरह डंगनिया पहुंचा और अपने जीजा घनश्याम कश्यप को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 119(1), 296, 3(5) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।

लूट की धारा नहीं लगाने पर परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों का कहना है कि, मारपीट के साथ दोनों से कैश और ऑनलाइन रकम भी जबरन ली गई, लेकिन FIR में लूट की धारा नहीं लगाई गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में लागू सभी कानूनी धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। लूट की धारा बनती है या नहीं, यह घटना के तथ्यों और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।

SIMS में इलाज, एक घायल रायपुर रेफर

दोनों घायलों का बिलासपुर के SIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक एक युवक के सिर में ब्लड जमने की बात सामने आई है। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने की जानकारी है। पुलिस दर्ज धाराओं के तहत मामले की जांच कर रही है। मारपीट, जबरन पैसे लेने और अन्य आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *