Headlines

शिमला के रामपुर में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत:22 घायल; खोलीघाट जाते वक्त हादसा, सीएम और PWD मंत्री ने जताया शोक




शिमला के रामपुर से खोलीघाट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस बुधवार शाम को खटोला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कंडक्टर समेत दो लोगों की ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा अस्पताल खनेरी लाया गया है। सूचना के अनुसार- एचपी 06ए 6454 नंबर सरकारी बस रामपुर–खड़ाहण–कोटाधार–खोलीघाट सड़क पर बुधवार शाम 7.30 बजे गरटोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान बस कंडक्टर जय प्रकाश नेगी और 72 वर्षीय ढाकू राम के रूप में हुई है। डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय मृतकों के परिवार को 20-20 हजार रुपयए की फौरी राहत जारी की। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है और एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी अस्पताल में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हादसे पर शोक जताया है। हादसे में घायलों की लिस्ट इस हादसे में रमेश चौहान, अलका, गोविंद कश्यप, शेर सिंह, अक्षिता, स्पर्श, साक्षी चौहान, धनी राम, प्रदीप कुमार, ममता, सुरेश कुमार, शोभा रानी, कुंदन शर्मा, हरी सिंह, अमर सिंह, सोनिका, ज्ञान सिंह, कमला देवी, दीक्षिता धीमान, प्रद्युम्न कुमार, जगदेव सिंह और कुंदन घायल हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *