Headlines

कोडरमा के अजय 21 हजार KM स्केटिंग कर लौटे:नशामुक्ति का संदेश दिया, चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए




कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया गांव के रहने वाले अजय विश्वकर्मा 403 दिन की स्केटिंग यात्रा के बाद बुधवार को कोडरमा लौट आए। उन्होंने युवाओं के बीच नशामुक्ति का संदेश फैलाया। कोडरमा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। ‘स्केटिंग बॉय’ के नाम से मशहूर अजय ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 23 अगस्त को डोमचांच से यात्रा शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम और लेह-लद्दाख जैसे ऊंचे इलाकों का सफर किया। अजय जहां से भी गुजरे, वहां युवाओं से नशा छोड़ने की गुजारिश करते रहे। उनका मकसद युवाओं को नशे के नुकसान बताना था। रोज 70 से 80 किलोमीटर स्केटिंग की अजय ने बताया कि इस लंबी यात्रा में उन्हें कई परेशानियां आईं, लेकिन उनका जोश और मकसद उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा। उन्होंने रोज 70 से 80 किलोमीटर स्केटिंग की। कुल मिलाकर, उन्होंने 21 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की। इधर, कोडरमा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनसे यात्रा के मकसद की जानकारी ली और उनके मक़सद की तारीफ की। इस दौरान लोगों ने उनसे यात्रा के अनुभव और आगे की योजनाओं के बारे में भी बात की। अजय ने बताया कि उन्होंने देश के मुख्य धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर वहां के अनुभव भी हासिल किए। उसने कहा कि इस यात्रा के दौरान वे अलग-अलग इलाकों के लोगों से मिले व वहां की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक स्थलों को करीब से जानने की कोशिश की। यात्रा के दौरान उनका एक लक्ष्य देश के विभिन्न हिस्सों को करीब से देखना और भारत की विविधता को समझना रहा। लोगों का मिला भरपूर सहयोग अजय ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें रास्ते में लोगों का भरपूर सहयोग मिला। रास्ते में वे जहां भी रुकते, वहां के स्थानीय लोग खाना-पानी सहित सोने की व्यवस्था कर दिया करते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *