Headlines

Harbhajan Singh Statement Jalandhar Rally


जालंधर में रैली के बाद सांसद हरभजन सिंह ने अपनी बात रखी।

पंजाब में नशे के विरुद्ध चली भाजपा की नशामुक्त पंजाब रैली का बुधवार (30 सितंबर) को गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जालंधर में समापन किया गया। इसी रैली में पहुंचे भाजपा नेता हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को जमकर घेरा।

.

उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP सरकार ने कुछ नहीं किया। पता नहीं भगवंत मान की क्या मजबूरियां हैं कि केजरीवाल के सामने बोलते ही नहीं। तुमने दिल्ली से अफसर बुलाकर पंजाब में बैठा रखे हैं। क्या पंजाब के लोगों को काम नहीं आता?

भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा- मेरी 32 नंबर कोठी दिल्लीवालों ने इस्तेमाल की। अशोक मित्तल (भाजपा सांसद) की कोठी केजरीवाल ने इस्तेमाल की। केजरीवाल वहां बैठकर कौन होता है पंजाब को चलाने वाला?

गृहमंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने जालंधर पहुंचे थे भज्जी।

गृहमंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने जालंधर पहुंचे थे भज्जी।

भज्जा ने रैली के बाद ये बातें कहीं…

  • भगत सिंह के प्रोग्राम में कैसे-कैसे गाने चलाए: हरभजन ने कहा- दो दिन पहले इन्होंने काम कराया, शहीद भगत सिंह का प्रोग्राम मनाया। वहां गाने कौन से चला रहे हैं यार? कोई देशभक्ति का गाना चल रहा है? कमाल की बात कर रहे हो यार। भगत सिंह का जन्मदिन मनाना है तो लोगों को इकट्ठा करो, जागरूक करो कि आओ यार, मिलकर नशा खत्म करें। ये फालतू के टुच्चेपने के काम करने बंद करो, क्योंकि जो काम इन्हें मिला था पंजाब को सुधारने का, वह सुधार नहीं हुआ। मैं अभी भी कहता हूं कि अब भी भगवान ने इन्हें मौका दिया है, अब भी जितना पंजाब को सुधार सकते हो, जरूर सुधारो।
  • पंजाब में कोई ग्रोथ नहीं की: भज्जी ने कहा- विरोधी पार्टियों को नशामुक्त अभियान सियासी ड्रामा लगता है तो इनके क्या हैं? खाली हॉलों के अंदर वे मीटिंगें कर लेते हैं, उसके बाद कह देते हैं कि हम यह कर रहे हैं, वह कर रहे हैं। हुआ क्या है? आप मुझे पंजाब की ग्रोथ सुना दीजिए, कहां गया पंजाब? कौन सी इंडस्ट्री लगी है? कौन सा कामकाज मिला?
  • दिल्ली से अफसर लाकर पंजाब में बैठाए: हरभजन बोले- इन्होंने वादे किए थे, क्या वह वादा पूरा किया? कहते हैं हम ये काम पूरे करेंगे। जो हमारे सरकारी कर्मचारी हैं, उनको टीए-डीए दिया? किसी को टीए-डीए नहीं दिया। तुमने दिल्ली से उठाकर सारे अफसर यहां लगा दिए, अफसरों के ऊपर। यह कोई काम है? पंजाबियों को काम करना नहीं आता क्या? पंजाबी क्या सरकार नहीं चला सकते?
  • काम खुलेंगे, इनके की बंदे पकड़े जाएंगे: उन्होंने आगे कहा- ऐसा ही है। जब किसी पर बात आती है, तो इनका काम ही यही है कि चीखें मारना, उस मुद्दे को भटका देना। पहले जो CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज) बदल रहे हैं, वे क्यों बदल रहे हैं? कैसे हो रहे हैं? वे कोठियां जो कब्जाई गई हैं, उनके अंदर जाकर फाइलें बदली जा रही हैं, क्यों हो रहा है? इसके पीछे किसका हाथ लगता है? अगर ऐसे काम खुलेंगे, तो फिर जाहिर है कि इनके कई बंदे पकड़े जाएंगे।
  • केजरीवाल के सामने मान नहीं बोल पाते: भज्जी ने कहा- भगवंत मान साहब की ऐसी कौन सी मजबूरियां हैं जो केजरीवाल साहब के आगे बोलते नहीं हैं? यह सारा दिल्ली का तंत्र आकर बैठा है। आप देखिए, सारे अफसर दिल्ली के लगे हैं, जैसे पंजाबियों को काम करने नहीं आते, दफ्तर नहीं चलाने आते।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

अमित शाह की रैली में 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत:जालंधर में हार्ट अटैक आया, स्टेज से BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले-ये पंजाब के शहीद

जालंधर में भाजपा की नशा मुक्त रैली के दौरान दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। स्टेज से इसकी सूचना पंजाब सूबा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने दी। बुधवार दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर रैली के लिए पहुंचे एक वर्कर को हार्ट अटैक आ गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *