![]()
महेंद्रगढ़ के अंबेडकर भवन में नगरपालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन का जिला स्तरीय कन्वेंशन हुआ। जिसमें कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मानी हुई मांगें तुरंत लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अनदेखी हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि, कर्मचारियों ने 6 अगस्त से 11 सितंबर तक 37 दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद 11 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। इस बैठक में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और अनुबंधित ड्राइवर-फायरमैन को पक्का करने समेत 6 मुख्य मांगों पर सहमति बनी थी और उनके परिपत्र भी जारी हुए थे। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि समझौते और परिपत्र जारी होने के बाद भी अधिकारी इन्हें लागू करने में ढिलाई बरत रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में गुस्सा है। उनकी मुख्य मांगों में ठेका प्रथा खत्म करना और खाली पदों पर स्थाई भर्ती करना भी शामिल है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग महेन्द्रगढ के ब्लॉक अध्यक्ष पूरण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बेरोजगार युवाओं को पक्का रोजगार दिया जाए। सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों को उनके
जोखिमपूर्ण कार्य के लिए उचित जोखिम भत्ता दिया जाए। पालिकाओं, परिषदों और निगमों से नौकरी से निकाले (छंटनी किए) गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। इसके अलावा किसी भी दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारी के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को स्थाई सरकारी नौकरी दी जाए। सफाई दरोगाओं को ‘सी क्लास’ कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं। समझौते को जल्द लागू करने की मांग कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही समझौते की सभी शर्तों को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया, तो कर्मचारी एक बार फिर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष पूरण कुमार, कैशियर शमी, नारनौल से ब्लॉक प्रधान भूपेंद्र कुमार सरवणा, नागल चौधरी से ब्लॉक प्रधान विक्रम सिंह, कनीना से ब्लॉक प्रधान अनिल कुमार, अटेली से मनिष कुमार, महिला सब कमेटी से गीता, पूनम, मनोज, कृष्ण, निर्मला, संतोष, फायर से प्रदीप कुमार, चन्द्रवीर सिंह, सलिनदर कुमार, देवी प्रसन्न, कुलदीप सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।
Source link
महेंद्रगढ़ में सफाईकर्मियों ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी:बोले- समझौते को जल्द लागू करे सरकार, जिला स्तरीय कन्वेंशन में लिया फैसला
