Headlines

डीएम ने आश्रय गृह,अस्पताल और संजीवनी वाटिका का जायजा लिया:बच्चों की सुविधाओं और अस्पताल निर्माण का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए निर्देश




जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान वृहद आश्रय गृह, 200 बेड वाले निर्माणाधीन सदर अस्पताल और संजीवनी वाटिका पार्क का निरीक्षण किया। वृहद आश्रय गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था देखी तथा बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने शौचालय, जलापूर्ति और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति पंजी समेत अन्य अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी दिनचर्या और सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। आश्रय गृह में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद बुधौल स्थित 200 बेड वाले निर्माणाधीन सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं, संजीवनी वाटिका पार्क में डीएम ने हरित क्षेत्र, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पाथ-वे, बच्चों के मनोरंजन उपकरण और शौचालय समेत अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने पार्क के बेहतर रख-रखाव और आम लोगों के लिए सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *