![]()
उत्तर प्रदेश के गोंडा में तैनात सीआईडी के डीआईजी की फेसबुक आईडी हैक कर अलवर के एक युवक ने 80 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलवर में दबिश देकर आरोपी ठेकड़ा (28) निवासी तौफिक पुत्र रूजदार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई विजय मंदिर थाना क्षेत्र के ठेकड़ा गांव में की गई। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया। वहीं उसका चचेरा भाई राहुल खान मौके से फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है। विजय मंदिर थाना एसएचओ विजयपाल ने बताया- अप्रैल महीने में गोंडा में तैनात सीआईडी के डीआईजी अशोक कुमार की फेसबुक आईडी हैक कर 80 हजार रुपए की ठगी की गई थी। मामले की जांच करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस अलवर पहुंची। जांच में सामने आया कि ठेकड़ा (28) निवासी तौफिक पुत्र रूजदार ने फेसबुक आईडी हैक की थी। इसमें उसके चचेरे भाई राहुल खान ने सहयोग किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस की सूचना पर विजय मंदिर थाना पुलिस ने ठेकड़ा गांव में दबिश देकर तौफिक को पकड़ लिया। वहीं उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं कार्रवाई की भनक लगने पर राहुल खान मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Source link
यूपी में डीआईजी की फेसबुक-आईडी हैक कर 80 हजार ठगे:उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलवर से आरोपी किया गिरफ्तार, चचेरा भाई फरार
