![]()
पानीपत जिले में जीटी रोड से बरसत चुंगी की तरफ पैदल घर जा रहे युवक से स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया और इसके बाद मौके फरार हो गए। युवक ने स्कूटी का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से स्कूटी भगाकर फरार हो गए। पीड़ित ने सेक्टर-13/17 थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों की तलाश और मोबाइल बरामद करने की मांग की है। न्यू विकास नगर वार्ड नंबर तीन निवासी अक्षय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुंडली, सोनीपत स्थित एमडी ग्राफिक्स कंपनी में निजी नौकरी करता है। 30 सितंबर की रात करीब 7:50 बजे वह जीटी रोड से बरसत चुंगी की तरफ पैदल अपने घर जा रहा था। पांचाल अस्पताल से कुछ आगे हरियाणा मार्बल के सामने पहुंचने पर वह अपना मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहा था। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से स्कूटी लेकर मौके से भाग गए। अक्षय ने दोनों युवकों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। अक्षय के अनुसार, स्कूटी का नंबर वह नोट नहीं कर सका। हालांकि उसने पुलिस को बताया कि स्कूटी सफेद रंग की थी और पीछे बैठे युवक ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और छीना गया मोबाइल तलाश कर बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Source link
पानीपत: पैदल युवक से स्कूटी सवारों ने छीना आईफोन:बरसत रोड पर रात 7:50 पर दिया स्नेचिंग की वारदात को अंजाम
