Headlines

जींद SP आवास के पास अनियंत्रित कार बैरिकेड्स से टकराई:पहले पूर्व विधायक की बेटी SI हो चुकी घायल; ट्रैफिक पुलिस बोली- ब्लैक स्पॉट नहीं




जींद में बुधवार रात गोहाना रोड पर अनियंत्रित कार बैरिकेड्स से जा टकराई। हादसे के समय कार में ड्राइवर समेत कार में सवार तीनों युवक सुरक्षित बच गए, परंतु कार और बैरिकेड्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद फोन कॉल करने के कुछ मिनट में दो डायल 112 और दो पीसीआर मौके पर पहुंच गई। एक सप्ताह पहले कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व विधायक की बेटी सब इंस्पेक्टर घायल हो चुकी हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यहां कोई ब्लैक स्पॉट नहीं है। लापरवाही और तेज रफ्तार हादसों के लिए जिम्मेदार है। शहर की तरफ आते समय हादसा जानकारी के अनुसार राम तीन युवक कार में सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर एसपी आवास के पास रखे बैरिकेड्स से जा टकराई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर एसपी आवास पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार सवार युवकों को कोई चोटें नहीं आई। टकराने से कार और बैरिकेड्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ड्राइवर बोला- सबकुछ अचानक हुआ कार चला रहे युवक रामबीर ने कहा कि हम राम कॉलोनी से ब्राह्मण धर्मशाला खाना लेने जा रहे थे। अचानक न जाने कैसे कार अनियंत्रित हो गई। जिसे कंट्रोल करने का प्रयास किया। जब तक कुछ समय पाता तब तक कार सड़क किनारे रखे बैरिकेड्स से जा टकराई। उस समय मेरे साथ परिवार के दो और सदस्य कार में सवार थे। संयोग से हमें कोई चोट नहीं आई। हां कार और बैरिकेड्स क्षतिग्रस्त हो गए। महिला सब इंस्पेक्टर हो चुकी घायल एसपी आवास के पास एक सप्ताह में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले अलेवा थाना में तैनात लोहारू के पूर्व विधायक मास्टर धर्मपाल ओबरा की बेटी सब इंस्पेक्टर नीलम घायल हो चुकी हैं। एसआई सरकारी काम से कोर्ट आई थी। वापस में स्कूटी से पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर जाते समय कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी थी। लापरवाही हादसों की मुख्य वजह ट्रैफिक SHO इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने कहा कि हादसे अक्सर लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण होते है। यहां ब्लैक स्पॉट जैसी कुछ भी नहीं है। पिछले दिनों रोहतक निवासी की कार का एक्सीडेंट हुआ था। जिसने ड्रिंक की हुई थी। पहले हमने बैरिकेड्स लगाए थे। ट्रैफिक वन-वे होने से लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद बैरिकेड्स हटा दिए गए। बुधवार को हुई मीटिंग में हमने परशुराम चौक की तरफ ब्रेकर बनाने का प्रस्ताव दिया है। उम्मीद है, जल्द उस पर काम होगा। हमारी आमजन से अपील है कि चालक वाहन चलाते समय सावधानी रखें और यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *