![]()
शेखपुरा नगर परिषद ने गुरुवार को शहर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया। इसके तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ कार्यक्रम हुआ। इसमें शहर के सार्वजनिक स्थलों और आसपास के इलाकों में सामूहिक साफ-सफाई की गई। कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। नगर परिषद के टैक्स दरोगा मो. गुलाम सरफुद्दीन उर्फ मो कैश ने बताया कि इसका मकसद नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ शहर बनाने में जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। सफाई निरीक्षक समेत अन्य कर्मी रहे मौजूद श्रमदान कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक और सफाई निरीक्षक समेत कई कर्मी मौजूद थे। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घर और आसपास को साफ रखें, कचरा तय जगह पर डालें। नगर परिषद शेखपुरा ‘स्वच्छ शेखपुरा–सुंदर शेखपुरा’ के संकल्प को पूरा करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी करती रहेगी।
Source link
शेखपुरा नगर परिषद ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान:सामूहिक श्रमदान कर दिया साफ-सफाई का संदेश, नागरिकों से सहयोग की अपील
