![]()
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियां कल से देशभर में मार्च निकालेंगी। भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि गांधी जयंती से हम लगातार एक हफ्ते तक प्रदर्शन करेंगे और जुलूस निकालेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि वह कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देते हैं, जो कल से आंदोलन पर बैठेगी। दीपंकर ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जो भी लोग प्रदर्शन करेंगे उन्हें हमारा समर्थन है। वोट चोरी के मुद्दे पर जनसुनवाई आयोजित की गई दरअसल, गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर आज IMA सभागार में वोट चोरी के मुद्दे पर जनसुनवाई आयोजित की गई है। जनसुनवाई में बिहार के कई विधानसभा क्षेत्र से ऐसे लोग शामिल होंगे, जिनका नाम बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR में गलत तरीके से काट दिया गया है। भाकपा माले ने कई विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर जांच किया है, जहां SIR में अवैध ढंग से काटे गए नाम की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में इस जांच रिपोर्ट के बारे में बताया गया। गांधी जयंती से एक सप्ताह तक प्रदर्शन होगा, जुलूस निकलेगा दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि गांधी जयंती से एक सप्ताह जिले में जन-जन तक हम अपनी बात पहुंचाएंगे। इसमें प्रदर्शन होगा, जुलूस निकलेगा, हम जनसभाएं भी करेंगे। ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, यह नारा पूरे देश में गूंजेगा। हमलोगों ने बिहार में एक छोटा सा सर्वे किया था करीब 10 विधानसभा के 100 बूथों में गए थे और वहां पर हमें 40 ऐसे लोग मिल गए जिनका नाम वोटर लिस्ट में मुर्दा घोषित करके काटा गया है। देश में एक बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है और सभी वोटरों के वोटिंग राइट्स को वापस लाना होगा। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा, चुनाव संशोधन रद्द करना होगा उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार के अपराध को खुद चुनाव आयोग ने कुबूल कर लिया है। जिस तरह से बिहार में SIR 2025 में शुरू हुआ था, उससे आगे बढ़कर अब यह बंगाल होते हुए दिल्ली पहुंची है। पूरे देश को पता है कि वोट की चोरी हो रही है। कल इंडिया गठबंधन की हुई मीटिंग में यह साफ हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। ज्ञानेश कुमार जिस रास्ते से मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, वह 2023 का चुनाव संशोधन है, जिसे रद्द करना होगा।
Source link
इंडिया ब्लॉक देशभर में कल से निकालेगी मार्च:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दीपंकर भट्टाचार्य बोले- कॉकरोच जनता पार्टी को हमारा समर्थन
