Headlines

मोहनपुरा में गौकशी करने वाले 5 आरोपी फरार:संगठनों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, 3 गायें भी बचाईं, FIR दर्ज




झाबुआ जिले के मोहनपुरा गांव में गौकशी का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय आदिवासी क्रांति सेना, जयस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। फरियादी धनसिंह डामोर को सूचना मिली थी कि कद्दु परमार अपने घर में गौवंश कटवाता है। धनसिंह ने साथियों के साथ कद्दु परमार के घर पर छापा मारा। इनकी तलाश जारी मौके पर एक गाय को काटकर उसकी खाल उतारी जा रही थी। कद्दु परमार सहित 5 आरोपी (कालु उर्फ फरीद, रिजवान, टिलु उर्फ एहसान, फिरोज) पुलिस को देखकर हथियार व मांस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 3 जिंदा गायें बचाईं और मौके से होंडा शाइन, एक्टिवा, ऑटो रिक्शा (MP45ZF0568) व एक तौल कांटा जब्त किया। आरोपियों पर गौ-वंश वध प्रतिषेध और आयुध अधिनियम में FIR दर्ज हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *