Headlines

BJP Panchayat Election 2026 Strategy


अलवर में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने वरिष्ठ जिला पदाधिकारियों को पंचायत समिति स्तर पर प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, रैणी, मुबारिकपुर, गो

.

अब ये प्रभारी संबंधित पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले वार्डों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे।

वार्डों में संभावित दावेदारों का लेगें बायोडाटा

प्रभारियों की ओर से संबंधित वार्डों में संभावित दावेदारों का बायोडाटा लिया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनाव को लेकर जमीनी समीकरण की जानकारी जुटाई जाएगी। प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ग्राउंड स्थिति का जायजा लेने के बाद पार्टी संगठन को रिपोर्ट देंगे।

इसके बाद जिला और पार्टी कार्यालय स्तर पर प्राप्त फीडबैक और दावेदारों के बायोडाटा पर चर्चा की जाएगी। संगठन स्तर पर विचार-विमर्श और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के टिकट तय किए जाएंगे।

भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर जिस तरह पंचायत समिति स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है, उससे साफ है कि पार्टी चुनाव से पहले वार्ड स्तर तक संगठनात्मक स्थिति और संभावित दावेदारों की जानकारी जुटाने में जुट गई है। अब प्रवासी प्रभारियों की रिपोर्ट और संगठनात्मक चर्चा के आधार पर आगे की चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *