Headlines

52 एकड़ के बंधवा तालाब की सफाई में उतरे जनप्रतिनिधि, श्रमदान से दिया संरक्षण का संदेश




भास्कर न्यूज | नारायणपुर
नारायणपुर की पहचान से जुड़े करीब 52 एकड़ में फैले ऐतिहासिक बंधवा तालाब की स्वच्छता के लिए गुरुवार को जनप्रतिनिधि और नगर पालिका का अमला खुद मैदान में उतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, पार्षद प्रवीण जैन एवं पार्षद कमलापति मिश्र सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने श्रमदान कर तालाब के आसपास जमा गंदगी और कचरे की सफाई की। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने हाथों में सफाई सामग्री लेकर तालाब परिसर को साफ किया। इस पहल के जरिए सार्वजनिक जलस्रोतों और शहर के प्रमुख स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। लोगों से भी अपील की गई कि वे तालाब और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के संदेश वाले बैनर के साथ सामूहिक सफाई गतिविधियां की गईं।
बंधवा तालाब नारायणपुर के प्रमुख ऐतिहासिक जलस्रोतों में शामिल है। करीब 52 एकड़ में फैला यह तालाब शहर के लिए केवल पानी का स्रोत नहीं, बल्कि नगर की पहचान और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। समय के साथ तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र के संरक्षण व सौंदर्यीकरण की जरूरत महसूस की जाती रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *