Headlines

दो दिन में 12 लाख के 4 हीरे मिले:पत्नी के कहने पर पति ने 6 महीने पहले पन्ना में ली थी खदान




पन्ना की धरती ने एक बार फिर एक परिवार की किस्मत चमका दी है। इस बार यह किस्मत झांसी जिले के धायपुरा गांव की रहने वाली गुड्डी देवी और उनके पति राजकुमार श्रीवास की खुली है। पति-पत्नी को पन्ना के सरकोहा इलाके में स्थित खदान से एक साथ 4 चमचमाते हीरे मिले हैं। इन चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट है, जिनकी बाजार में कीमत 12 रुपए बताई जा रही है। गुड्डी देवी मूल रूप से पन्ना की ही रहने वाली हैं और उनकी शादी झांसी में हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हीरे मिलने की खबरें देखकर अपने पति को पन्ना में खदान लगाने की सलाह दी थी। इसके बाद राजकुमार ने पन्ना हीरा दफ्तर से नियम के मुताबिक पट्टा बनवाया और सरकोहा में खदान खोदना शुरू किया। 6 महीने की मेहनत लाई रंग, दो दिन में मिले 4 हीरे पति-पत्नी पिछले 6 महीनों से खदान में लगातार मेहनत कर रहे थे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और गुरुवार (1 अक्टूबर) को उन्हें 2 हीरे मिले, जिसके बाद शुक्रवार (2 अक्टूबर) को फिर 2 और हीरे मिल गए। राजकुमार श्रीवास का कहना है कि यह सब माता रानी की कृपा और परिवार की मेहनत का फल है। हीरा पारखी अनुपम सिंह के मुताबिक जमा कराए गए चारों हीरों का विवरण इस प्रकार है- 1.62 कैरेट (उज्ज्वल किस्म) 1.29 कैरेट (उज्ज्वल किस्म) 1.44 कैरेट (मैला किस्म) 0.81 कैरेट (मैला किस्म) बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे पैसा राजकुमार ने बताया कि हीरों की सरकारी नीलामी से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल वे अपने बच्चों की अच्छी पढ़ाई, उनके भविष्य को बेहतर बनाने और अपने काम-धंधे को आगे बढ़ाने में करेंगे। सभी चारों हीरों को आने वाली अगली सरकारी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *