Headlines

Patiala Chitkara University Controversy | Social Media Message Arrest


चितकारा यूनिवर्सिटी में पुलिस से बहस के बाद सरकारी गाड़ी तोड़ते छात्र। फाइल फोटो

पटियाला पुलिस ने राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 और 26 सितंबर की रात हुए हंगामे के सिलसिले में आज 2 साजिशकर्ताओं को अरेस्ट किया है। उन पर सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले मैसेज फैलाने और छात्रों को उकसाने का आरोप है। आरोपियों की पहचान नांगल निवा

.

हिमांशु-आर्यन पर क्या हैं आरोप?

इस घटना के बाद बनूड़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई और मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हंगामे के दौरान छात्रों और गड़बड़ी फैलाने वाले अन्य लोगों की सोशल मीडिया गतिविधियों और उनकी ओर से फैलाए गए मैसेज की भी जांच की।

आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते डीएसपी सुखदेव सिंह।

आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते डीएसपी सुखदेव सिंह।

सोशल मीडिया पर छात्रों को उकसाया

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि हिमांशु और आर्यन ने कथित तौर पर अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुप्स का इस्तेमाल करके गुमराह करने वाले मैसेज फैलाए और छात्रों को उकसाया, जिससे यूनिवर्सिटी कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हुई।

इसके अलावा डीएसपी सुखदेव सिंह ने बताया कि पूरे मामले में कल 10 लोगों को इस मामले में नामजद किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रेड कर रही है। अगर इस साजिश में और लोग भी शामिल होंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *