![]()
दिल्ली विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कैंपस से कमला नेहरू रिज तक सफाई अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह 7:30 बजे ग्वायर हॉल हॉस्टल के पास गोलचक्कर से अभियान की शुरुआत की। उन्होंने टीम के साथ सफाई की और प्रतिभागियों के साथ स्वच्छता की शपथ ली। अभियान ग्वायर हॉल से पीजी मेन्स हॉस्टल और यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस होते हुए कमला नेहरू रिज तक पहुंचा। डीयू के गेट नंबर-1 के सामने स्थित रिज क्षेत्र में भी सफाई की गई। इस दौरान डीयू दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, सीओएल निदेशक प्रो. पायल मागो, एमसीडी नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर श्वेता नागरकोटी, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, मेयर राजा इकबाल सिंह और गांधी भवन निदेशक प्रो. केपी सिंह समेत शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, डूसू पदाधिकारी, विद्यार्थी और एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे। प्रो. सिंह ने बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है।
Source link
डीयू कैंपस से कमला नेहरू रिज तक चला स्वच्छता अभियान:सीएम रेखा गुप्ता ने की अभियान की शुरुआत, प्रतिभागियों के साथ स्वच्छता की शपथ ली
